Latest

जिले में 33 लाख 68 हजार 85 मतदाता प्रधान,बीडीसी और जिला पंचायत के लिए मतदान करेंगे

देर रात मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचने लगीं।

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले के 33 लाख 68 हजार 85 मतदाता प्रधान बीडीसी और जिला पंचायत के लिए मतदान करेंगे। कोरोना काल में होने वाले इस चुनाव के लिए इस बार 23 हजार 530 पदों के सापेक्ष कुल 6 हजार 481 पदों पर ही चुनाव होगा। ग्राम पंचायत के कुल 19820 पदों के सापेक्ष 8849 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। 10 हजार 971 पदों पर किसी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया था। ऐसे में अंतिम तौर पर 2832 उम्मीदवार ही मैदान में हैं।प्रधान के 1540 पदों के सापेक्ष कुल आठ उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे। चुनाव 1532 पदों के लिए ही होना है। प्रधान पद के लिए कुल 11922 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं बीडीसी के 2086 पदों के सापेक्ष कुल 51 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव के लिए कुल 2033 प्रत्याशी मैदान में होंगे और 9812 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनावी तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया है। प्रत्याशियों ने भी एक दिन पहले अपनी पूरी ताकत झोंकी है । और घर-घर जाकर प्रचार किया। देर रात मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचने लगीं ।

Related Articles

Back to top button