आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रयागराज में प्रबंधक पंकज जायसवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ सुधा उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य मतदान के प्रति उदासीन लोगों को जागरूक करना था। छात्राओं ने स्लोगन- पोस्टर का प्रयोग करते हुए जैसे “वोट डालने जाना है ,अपना फर्ज निभाना है। “आर्य कन्या साथ है, वोट हमारे पास है” आदि का नारा लगाते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रैली आर्य कन्या इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर मुट्ठीगंज ,राम भवन चौराहा ,कोठा परचा आदि स्थानों से होते हुए आर्य कन्या इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। रैली में उप प्रधानाचार्या अर्चना जायसवाल ,डॉ ज्योति जायसवाल ऋतु अरोरा, वंदिता अस्थाना, अनुपमा श्रीवास्तव, सलोनी अग्रवाल, विनीता सिंह सुधा शुक्ला ,दीपा भारती, पुष्पा कुसुम लता ,शिखा कनौजिया आदि शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं कर्मचारी गण शामिल हुए।




