Latest

महामण्डलेश्वर बने स्वामी राघवदास महराज

महामंडलेश्वर स्वामी माधवदास महराज के ब्रह्मलीन होने से रिक्त हो गया था पद।

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। श्री महंत राघवदास महराज मंगलवार को हरिद्वार कुंभ के दौरान त्यागी भक्त माल बडा अखाड़ा के महामंडलेश्वर
बनाये गये है। यह पद श्री महंत स्वामी माधव दास जी महाराज के दिसम्बर-2020 में ब्रह्मलीन होने से रिक्त हो गया था। उनके स्थान पर श्री महंत राघव दास जी महराज को महामंडलेश्वर पद पर विभूषित किया गया है। इस दौरान तीनों अनी अखाड़ा, चतुर्थ सम्प्रदाय और सभी खालसा के संत- महात्मा शामिल हुए। पटटाभिषेक के बाद संत – महात्माओं और बडी संख्या मे शिष्यों ने शिविर मे प्रसाद ग्रहण किया। स्वामी राधवदास महराज के महामंडलेश्वर बनाये जाने पर अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज, महामण्डलेश्वर स्वामी रामतीर्थ दास महराज, जगदगुरू स्वामी नरहर्याचार्य द्वारा चार्य बिनैका बाबा , स्वामी अमृतदास महराज सहित अन्य प्रमुख संत – महात्माओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की है।

Related Articles

Back to top button