Latest
भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का भी होता है आयोजन

महीने घर से धूम जी महाराज के शिविर चल रहा सेवा कार्य
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । माघ मेले के दौरान संपूर्ण मेला क्षेत्र में अनेकों स्थानों पर साधु-संतों के शिविरों में भंडारे और कथा, रामलीला आदि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन हो रहे हैं। ओल्ड जीटी रोड पर स्थित है धूम जी महाराज के शिविर में ही महीने भर से भंडारा और धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। आश्रम संचालक अरविंद स्वरूप ब्रह्मचारी की देखरेख में दिनभर में सैकड़ों लोगों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। आश्रम के स्वयंसेवक बड़ी ही श्रद्धाभाव से लोगों की सेवा करते हैं। शाम को शिविर में कथा व भजन, आदि अन्य दूसरे धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। हर दिन कथा, गीत-संगीत में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल होते हैं।



