Latest

धूमनगंज क्षेत्र की रहने वाली एक शिक्षिका ने अपने ही देवर पर रेप का प्रयास का आरोप लगाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। धूमनगंज क्षेत्र की रहने वाली एक शिक्षिका ने अपने ही देवर पर रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि दो भाइयों का आपसी विवाद है।

भाइयों का आपसी विवाद पर पुलिस ने दोनों भाइयों का शांतिभंग में किया चालान

पुलिस ने दोनों भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित दोनों ही धूमनगंज थाने के पूर्व प्रभारी रहे एक इंस्पेक्टर के रिश्तेदार भी हैं।
पुलिस की मानें तो एक रिटायरकर्मी के दो बेटे हैं। मकान के नीचे हिस्से में एक बेटा और ऊपरी हिस्से में दूसरा बेटा रहता है। दोनों की पत्नी शिक्षिका हैं। बड़ी बहू ने मंगलवार को अपने देवर पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ की तो पता चला कि घरेलू विवाद है। कभी छत से पानी गिरने तो कभी दूसरी बात पर उनके बीच नोकझोंक होती है। पुलिस ने दोनों भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

Related Articles

Back to top button