समाजवादीपार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय प्रताप यादव उर्फ आजाद यादव का निधन

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादीपार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विजय प्रताप यादव उर्फ आजाद यादव निवासी कीड गंज के निधन पर सपा जनों ने शोक जताया है। श्री आजाद यादव पूर्व विधायक एवं समाजवादी नेता बाबा राम आधार यादव के नाती थे। वर्ष 2009 के लोक सभा चुनाव के बाद सपा के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए थे।
सपा जनों ने जताया शोक ।आजाद यादव पूर्व विधायक बाबा राम आधार यादव के नाती थे
सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता के के श्रीवास्तव, एम एल सी डॉ मान सिंह यादव ,पूर्व मंत्री रामानन्द भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, पंधारी यादव, संदीप पटेल, हाजी परवेज अहमद, जोखू लाल यादव, दान बहादुर मधुर, सन्तोष यादव, नाटे चौधरी, श्रीमती कमला यादव,आर एन यादव, संत लाल वर्मा, दिनेश यादव,सचिन श्रीवास्तव रवींद्र यादव एडवोकेट, आदि नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि श्री आजाद यादव एक संघर्ष शील एवं जुझारू नेता थे । उनके निधन से सपा की अपूरणीय क्षति हुई है ।


