Latest

कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रत्येक वार्ड में दो सैनिटाइज मशीनों की जरूरत – किरन जायसवाल पार्षद

(अनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने को लेकर के भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक किरन जायसवाल ने 1 वार्डों में 2 सेनीटाइज मशीन की मांग करते हुए कहा कि कोरोना वायरस प्रत्येक गली मोहल्ले में अपना पैर पसारता जा रहा है।

नगर आयुक्त से प्रत्येक वार्डों के लिए दो सैनिटाइज मशीनों की गई मांग।

शहर के 80 वार्डों में 1-1 मैननुल सेनेटाइज मशीन ही उपलब्ध कराई गई है जिसे 1 घंटा चलने के पश्चात एक से डेढ़ घंटा रिचार्ज करना पड़ता है इन मशीनों मे प्रेसर भी अतरिक्त कम है जिससे 50% एरिया भी सेनेटाइज नहीं हो पा रहा है जिससे जनता में आक्रोश और और असुरक्षा का अहसास बढ़ता जा रहा है अतः जनहित में और कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में दो- दो मेनुवल सेनेटाइज मशीन उपलब्ध कराने की अत्यंत आवश्यकता है तथा 3 -3 सफाई कर्मी उपलब्ध कराए ताकि उनसे कीटनाशक मैलाथियान ब्लीचिंग सैनिटाइज का कार्य गलियों मोहल्लों में सही ढंग से कराया जा सके !और उन्होंने आगे कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता पर जल्द से जल्द एक दो दिन में कराएं ताकि संक्रमण की बढ़ती स्पीड को रोका जा सके और जनता को कोरोना संक्रमण से और कोरोना होने कीआशंका से भय मुक्त किया जा सके।

Related Articles

Back to top button