Latest

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम घोषित

 

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ला मार्टिनियर कॉलेज लखनऊ में आगामी 27 एवं 28 अगस्त को रेड बुल (नेमार जूनियर) फाइव -ए- साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लंबे हेतु नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम घोषित कर दी गयी है I अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार दो दिनी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की लगभग १३० फुटबॉल (महिला एवं पुरुष) टीम भाग लेने जा रही है I नॉर्दन फुटबॉल अकादमी टीम के चयनित खिलाड़ी के नाम इस प्रकार है : पुरुष टीम- अमन सिंह, अखिलेश चंद्र, अतुल यादव, आयुष्मान पांडेय, प्रथमेश त्रिपाठी, श्रीयश पांडेय, हर्षित ओझा, कुंदन सिंह, मनीष कुमार, शिवम् केसरवानी, आकाश श्रीवास्तव Iमहिला टीम – श्रेया,अंजली, मनीषा, यशफा, अमीषा, प्रियंका I

Related Articles

Back to top button