बी पी सी एल के द्वारा प्रतिदिन 300 लगभग नए ऑक्सीजन सिलिंडर के निर्माण कार्य का मंडलायुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में बढ़ते हुए ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग को देखते हुए बी पी सी एल के द्वारा प्रतिदिन 300के लगभग नए ऑक्सीजन सिलिंडर के निर्माण के कार्य का प्रयागराज के मंडल आयुक्त के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया और कार्य की प्रगति और कार्य की गतिबको बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश व आस पास के अन्य प्रदेश के सीमांत जिलों में लगातार बढ़ रही ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग तथा बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण होम आइसोलेशन के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण ऑक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही हैं जिससे ऑक्सीजन सिलिंडर की संख्या में भी आक्तमिक रूप से मांग बढ़ गई है जिसकी पूर्ति करने के लिए महत्वपूर्ण रूप से सरकार द्वारा कई कंपनियों को आगे बढ़कर सहायता करने के लिए कहा गया था और बी पी सी एल के कर्मचारियों के द्वारा इस मुहिम में अहम भूमिका निभाई जा रही है



