Latest

व्यापारिओ ने कुंभ मेले के तर्ज पर प्रयागराज में अस्थायी कोविड अस्पताल की मांग- कादिर भाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष कादिर भाई की अध्यक्षता में अपनी सभी इकाइयों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रयागराज जिला प्रशासन मडलायुक्त , जिलाधिकारी महोदय से यह मांग करता है कि जैसे लखनऊ में मुख्यमंत्री निर्देश पर केजीएमयू और बलरामपुर हॉस्पिटल अगले 24 घंटे में दो नए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल से लखनऊ में लगभग 4000 बेड का होगा विस्तार करने का निर्देश दिया उसी तरह प्रयागराज में भी कुंभ मेला की तर्ज पर किसी स्थान पर जैसे परेड ग्राउंड स्थान पर अस्थाई कोविड अस्पताल बनाया जाए । जिसका अनुभव प्रशासन के पास बखूबी है। हर वर्ष माघ मेले व कुंभ मेले में ऐसे अस्थायी अस्पताल बनते आये हैं , जिला प्रशासन के पास अनुभव के साथ ही सारे संसाधन वहां उपलब्ध हो सकते ।जिलाधिकारी महोदय आपने कुंभ जैसे आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराया है। आपके कुशल नेतृत्व क्षमता से सभी प्रयागवासी के साथ प्रदेश की जनता भी भलीभांति परिचित हैं । आपकी इच्छा शक्ति से इस कार्य को पूरा करने में आपके साथ कंधे से कंधे मिला खड़ा है ।जिलाधिकारी महोदय प्रयागराज संक्रमण की दर बहुत तीव्र गति से बढ़ रहा है प्रदेश में प्रयागराज संक्रयण में दूसरे स्थान पर लगातार बना हुआ है । प्रयागवासी बहुत परेशान है ।खास कर व्यापारी वर्ग अपने व अपने परिजनों को लेकर बहुत चिंतित है । प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी इस महामारी से संक्रमित हो रहे । बहुत से हमारे व्यापारी साथी इलाज के अभाव में दम तोड़ दे रहे । बड़ी संख्या में लोग फोन कर अपनो के लिए हास्पिटल में भर्ती करवाने के लिए गुहार लगाते है । आलम यह है कि कोई भी हास्पिटल में बेड़ नही उपलब्ध हो पा रहा । इस गंभीर समस्या से उबारने के लिए प्रयागराज के व्यापारिओ की आपसे गुहार लगाते है कि आप स्वयं आगे आ कर एक पूरे देश में एक मिशाल देने कार्य करे आपको यथाशीघ्र इस की पहल करनी चाहिए। प्रयागराज का व्यापारी आपके इस पहल में तन , मन , धन से आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।जिलाधिकारी महोदय आप प्रदेश सरकार इस गंभीर परिस्थिति पर चर्चा कर जल्द ही इस पहल को अंजाम देने की कृपा करें आपसे यह प्रत्येक प्रयागवासी को आशा ही पूर्ण विश्वास है कि आप जरूर इस पर गंभीरता से विचार कर कोविड अस्थायी अस्पताल के संबंध में जल्द निर्णय लेकर प्रयागवासी इस महामारी दौरा कुछ राहत देने कार्य करेंगे । प्रत्येक प्रयागवासी आपका आभारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button