Latest

कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं पान सामग्री विक्रेता संघ के द्वारा उप मुख्यमंत्री को सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (COTPA) के प्रावधानों को वापिस लेने के लिए ज्ञापन सौंपा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज कैट प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गोयल के नेतृत्व में कन्फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स एवं पान सामग्री विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मुलाकात कर प्रदेश के 17 नगर निगमों में लागू किये जा रहे सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (COTPA) के प्रावधानों से अवगत कराते हुए इस वापिस लिए जाने की माँग की।व्यपारियों ने उप मुख्यमंत्री से कहाकि ये दूकान केवल तम्बाकू उत्पाद ही नहीं बेचती बल्कि उन खुद्दार लोगों को छोटी सी पूंजी में जीविकोपार्जन के साधन उपलब्ध कराती हैं जो शैक्षिक रूप से पिछड़े हैं और शारीरिक श्रम के कार्य नहीं कर सकते। महेन्द्र गोयल एवं संदीप जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि तम्बाकू उत्पाद का हिस्सा इन दुकानों पर बिक्री का 10% से अधिक नहीं होता है। अशोक अग्रवाल एवं घनश्याम वैश्य ने कहाकि कोल्डड्रिंक का 65% एवं बोतल बंद पानी का 75% इन दुकानों से बिकता है। यदि यह प्रावधान लागू हो जाते हैं तो प्रदेश के 17 नगर निगमों के 40 हज़ार से अधिक व्यापारियों के समक्ष जीवकोपार्जन की समस्या खड़ी हो जाएगी।
धैर्य पूर्वक सभी की बातों को सुनते हुये । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में व्यापारियों के हित में जो भी होगा वह सरकार में बात कर कदम उठाने को कहेंगे।
राकेश रस्तोगी एवं जय किशन चौरसिया ने उप मुख्यमंत्री से कहाकि प्रदेश में 75 जिले हैं तो फिर 17 नगर निगमों में ही इसे क्यों लागू किया जा रहा है। इसका दुष्प्रभाव सिर्फ 17 नगर निगम के छेत्र में हो ऐसा तो नहीं।
पूर्व नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के सानिध्य में उप मुख्यमंत्री से मिलने वालों में कैट की ओर से महेन्द्र गोयल, विभु अग्रवाल, अनु पांडेय, अजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आशीष केसरी तथा पान सामग्री विक्रेता संघ की ओर से संदीप जायसवाल, घनश्याम वैश्य, राकेश रस्तोगी जय किशन चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button