नवनिर्वाचित एमएलसी सुरेंद्र चौधरी का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नवनिर्वाचित विधान परिषद के सदस्य सुरेंद्र चौधरी जी का भाजपा महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में फाफामऊ शांतिपुरम तेलियरगंज चौराहा छात्रसंघ भवन विश्वविद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पार्क बालसन चौराहे चंद्रशेखर आजाद पार्क सुभाष चंद्र बोस डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पार्क एवं चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र चौधरी जी को एमएलसी बनने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर किया स्वागत अभिनंदन इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में आशीर्वाद लेते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और पार्टी के आदेशानुसार आम जनता का एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव कार्य करता रहूंगा और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी विश्व की नंबर एक पार्टी है जहां पर सभी वर्ग संप्रदाय समाज के कमजोर लोगों को भी अच्छे पदों पर बैठने का अवसर प्रदान करती है जिसका जीता जागता उदाहरण मैं स्वयं हूं और आगे कहा कि अगर वास्तव में लोकतंत्र के प्रति अगर कोई सच्ची जिम्मेदारी निभा रहा है तो वह है सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी इस अवसर पर उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। स्वागत अभिनंदन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी ने नवनिर्वाचित एमएलसी सुरेंद्र चौधरी जी का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छात्र संघ की राजनीति करने वाले सुरेंद्र चौधरी जी को एमएलसी के पद पर बैठा कर प्रयागराज के सभी छात्रों एवं नौजवानों का का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
स्वागत अभिनंदन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दीपक पटेल गुरु प्रसाद मौर्य अरुण अग्रवाल वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी अभिषेक शुक्ला पूर्व पार्षद विजय पुरसवानी अमन कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

