Latest

एसआरएन का सर्जरी विभाग खुला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । सील किया गया एसआरएन अस्पताल का सर्जरी विभाग दो दिन बाद सोमवार को खोल दिया गया।

विभाग को पूरी सैनिटाइज कराया गया है। सर्जरी विभाग में संक्रमित एक नर्स जूनियर डॉक्टर समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे। इस पर वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर उसे सील कर दिया गया था।

सोमवार को उसे सैनिटाइज कराकर खोला गया। वहीं, बेहोशी के चार डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ व भर्ती 25 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button