हल्की बारिश से जलमग्न हुआ शहर, कांग्रेसियों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। मौसम के बदले रूख के बाद ब्रस्पतिवार को हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी देर के लिए राहत जरूर दी मगर शहर में जगह-जगह पर जलजमाव होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मुख्य सड़कों तथा मुहल्लों में पानी जमा हो जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन वर्षा के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई। पुराने शहर के नखासकोना, रानीमण्डी, खुल्दाबाद, अटाला, लूकरगंज, अकबरपुर, गौस नगर के कुछ इलाकों में नाला चोक होने के कारण पानी सड़को पर जमा हो गया। ब्रस्पतिवार को रोशनाबाग स्थित कांग्रेस के जोनल कार्यालय में कांग्रेसियों ने बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्षद दल के नेता मुकुन्द तिवारी और जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों के लेटलतीफी के चलते शहर के अधिकांश नाले और नाली चोक हैं। जिससे हल्की बारिश में भी अधिकांश इलाको में जलभराव हो जाता है। बैठक के दौरान कांग्रेसियों ने प्रशासन से जल्द समस्या दूर करने की मांग की है। बैठक में शामिल लोगों में मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, दीपचंद्र शर्मा, मो०हसीन, डॉ दिनेश सोनी, शकील अहमद, विवेक पाण्डेय, नफीस कुरैशी, रंगराज मिश्रा, दरख्शा कुरैशी, सिराज अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहे।




