Latest

दो ग्राम सभाओं में प्रधान पद का चुनाव कराने के लिए आज आठ पोलिंग पार्टियां रवाना हुई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज दो ग्राम सभाओं में प्रधान पद का चुनाव कराने के लिए बुधवार को आठ पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। साथ ही पोलिंग बूथों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। यह पोलिंग पाॢटयां सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान करवाएंगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला में पहले चरण में ही 15 अप्रैल को मतदान हो गया है। लेकिन फूलपुर के तिसौरा और उरुवा के छतवा गांव के प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत हो गई थी। इस कारण यहां पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। बाद में चौथे चरण में होने वाले चुनाव के साथ मतदान कराने का फैसला हुआ। अब 29 अप्रैल को यहां पर मतदान होने जा रहा है। मतदान कराने के लिए फूलपुर और उरुआ ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पाॢटयां बुधवार को रवाना कर दी गई हैं।

सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि तिसौरा में दो पोलिंग बूथ हैं जबकि छतवा में छह पोलिंग बूथ है।

इन दोनों ग्राम सभाओं में चुनाव कराने के लिए कुल 40 कर्मचारी भेजे गए है। इनके अलावा हर बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसकी भी मतगणना दो मई को होगी

Related Articles

Back to top button