शनिवार को बंद रहेंगी छह जिलों की जिला अदालतें
कोरोना संक्रमण के मद्देनजरह पश्चिमी यूपी में हाईअलर्ट
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह जिलों की जिला अदालतों को माह के प्रत्येक शनिवार को बंद रखने का निर्देश दिया है। इन जिलों में गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़, बागपत, गाजियाबाद और बुलंदशहर शामिल हैं। महानिबंधक ने इन जिलों के जिला जजों को इस दिन अदालत परिसर का सैनिटाइज और साफ-सफाई कराने के लिए कहा है। जिला जजों को सैनिटाइजेशन के काम में स्थानीय प्रशासन और सीएमओ का सहयोग लेने के लिए भी कहा गया है।
27 नवंबर व चार दिसंबर को हाई कोर्ट बंद रू कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति कायम है। पीडि़तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके मद्देनजर इलाहाबाद हाई कोर्ट दो दिन के लिए बंद किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने 27 नवंबर व चार दिसंबर को हाई कोर्ट बंद रखने का आदेश दिया है। इन दिनों प्रयागराज स्थित प्रधान पीठ व लखनऊ स्थित खंडपीठ में अदालतें नहीं बैठेंगी । प्रयागराज व लखनऊ परिसर का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। हाई कोर्ट की प्रशासनिक कमेटी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया है।




