Latest

डॉ. अविनाश को प्रॉक्टर व जनसम्पर्क अधिकारी का जिम्मा

पीआरएसयू: प्रो. विवेक सिंह को बनाया गया नया डीएसडब्ल्यू

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) में नये शिक्षकों की नियुक्ति व पदभार ग्रहण करने के साथ ही संकाय अध्यक्ष और विभागाध्यक्षों की तैनाती कर दी गई। दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अविनाश श्रीवास्तव को प्रॉक्टर और जनसम्पर्क अधिकारी बनाया गया है। साथ ही समाज कार्य विभाग के प्रो. विवेक सिंह को विश्वविद्यालय का डीएसडब्ल्यू बनाया गया है।
कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रो. अर्चना चंद्रा को वाणिज्य संकाय, हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष सिंह और समाज कार्य विभाग के प्रो. विवेक सिंह को डीन का जिम्मा दिया गया है। साथ ही 11 विभागों में अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। प्राचीन इतिहास विभाग में प्रो. राजकुमार गुप्ता, वाणिज्य में प्रो. अर्चना चंद्रा, समाज कार्य में प्रो. विवेक सिंह, दर्शन शास्त्र में डॉ. अविनाश श्रीवास्तव, राजनीति विज्ञान में डॉ. उत्कर्ष उपाध्याय, व्यावहारिक अर्थशास्त्र में डॉ. त्रिपाठी, संस्कृत में डॉ. मनमोहन तिवारी, हिंदी में डॉ. आशुतोष सिंह, समाजशास्त्र में डॉ. आनन्द राजा, रक्षा एवं रणनीति शास्त्र में डॉ. दिव्या द्विवेदी और डॉ. श्वेता श्रीवास्तव को भूगोल विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button