प्रदेश सरकार से कोरोना इलाज और इंजेक्शन नि :शुल्क किया जाने की मांग – दुर्गा प्रसाद गुप्ता

(अनंत पांडे)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी व्यापार सभा संगठन की एक ऑनलाइन मीटिंग जिसकी अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष की ने किया । मीटिंग को संबोधित करते हुए दुर्गा प्रसाद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व विजय गुप्ता प्रदेश सचिव ने कहा कि कोरोना इलाज और कोरोना इंजेक्शन का खर्चा केंद्र और राज्य सरकार वाहन करें। आज व्यापारियों का बहुत बुरा हाल है कोरोना इलाज के लिए लोगों से उधार ले रहे हैं गहने आभूषण बेच रहे हैं। सरकारी अस्पताल में जगह नहीं प्राइवेट अस्पतालों का खर्च उठा नहीं पा रहे हैं । कोरोना से कम लोग मर रहे हैं कोरोना के दहशत और प्राइवेट अस्पतालों के खर्च के वजह से वृद्धा लोग घरों में ही खत्म हो जा रहे हैं ।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार केसरवानी महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर इंजेक्शन लोग को नहीं मिल पा रहा है। नगर महामंत्री नंदा लाल निषाद ने कहा इलाज निशुल्क होने से ब्लैक मार्केटिंग में लगाम लगाई जा सकती है। कोरोना महामारी से मर रहे लोगों की जान बचाई जाए जा सके । ऑनलाइन मीटिंग में अशोक गुप्ता युसूफ अंसारी सुरेश सिंह मो.अरशद विकास अग्रहरि गौरव वर्मा राज नारायण विशवकर्मा कपूर चंद केसरवानी राजेश केसरवानी गणेश साहू अंकित केसरवानी रोशन अंसारी अब्दुल मन्नान वसीम अहमद शशांक साहू अमित गुप्ता सुशील गुप्ता आदि ऑनलाइन मीटिंग में शामिल थे


