Latest

धमाकेदार सांग ‘राजा तू त बाड़s लईका’ के साथ इंटरनेट पर छा गए अंकुश राजा

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘राजा तू त बाड़s लईका’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया जा चुका है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अंकुश राजा भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सिंगर हैं जो अपने गानों से भोजपुरी इंडस्ट्री में तूफान ला देते हैं। उनके गाने खूब हिट होते हैं और तेजी से वायरल होने लगते हैं। अब उनका ये गाना भी खूब धूम मचा रहा है। गाने को यूट्यूब पर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। ‘राजा तू त बाड़s लईका’ को अंकुश और पल्लवी गिरी पर फिल्माया गया है। इससे पहले  ‘राजा तू त बाड़s लईका’ का पोस्टर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसके पोस्टर में पल्लवी और अंकुश नजर आ रहे थे। अब जब गाने सामने आए है वो वाकई में सुपर से भी बहुत ऊपर है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग के निर्माता रत्नाकर कुमार है। सांग को अंकुश राजा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गीत के लेखक बोस रामपुरी हैं, जबकि संगीत प्रियांशू सिंह ने दिया है। इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है। कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटिंग दीपक पंडित, गार्जियन लखन बाबा,मैनेजर नेता जी,प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Related Articles

Back to top button