Latest

सोमवार को 12 मौत 863 मिले संक्रमित ।

प्रयागराज। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब कुछ थमती दिख रही है। सोमवार को संक्रमितों की संख्या हजार से भी नीचे आ गई। हालांकि मौत की संख्या भी 12 है। सोमवार को 863 संक्रमित मिले। पिछले 24 घंटे में 12 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। संक्रमितों की संख्या 26 दिन के बाद एक हजार से कम हुई है। छह अप्रैल को संक्रमितों की संख्या सैकड़े से बढ़कर हजार में पहुंची थी। धीरे-धीरे एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या ढाई हजार के पास पहुंच गई थी। 17 अप्रैल को सर्वाधिक 2436 संक्रमित मिले थे। सोमवार को 11770 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 863 संक्रमित मिले हैं। एक और खास बात यह है कि लगातार नौवें दिन संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। 24 अप्रैल से संक्रमितों की संख्या में कमी होना शुरू हुई थी।
सोमवार को 1597 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इनमें से 61एसआरएन अस्पताल सहित शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 1536 घर में रहकर स्वस्थ हुए। अब तक 52701 लोग घर में रहकर कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। लेकिन चिंताजनक यह है कि गंभीर संक्रमण की वजह से अस्पतालों में भर्ती लोगों के डिस्चार्ज होने की गति नहीं बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button