Latest

पटरी दुकानदारों को दस हजार आर्थिक मदद दिए जाने की मांग- दुर्गा प्रसाद गुप्ता

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फुटपाथ व्यापारी एकता समिति जिला प्रयागराज के संरक्षक विजय गुप्ता की अगुवाई में ऑनलाइन मीटिंग हुई ।

इस अवसर पर समाजवादी के प्रदेश व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि आज 20 दिनों से सड़क के किनारे लगा रहे खाने-पीने की दुकाने पुलिस प्रशासन ने शहर में बढ़ रहे कोरोना के वजह से बंद करा दी थी ।

पटरी के दुकानदार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया हैं।मुख्यमंत्री योगी जी से मांग करते हैं कि कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए पटरी दुकानदारों को दस हजार आर्थिक मदद दिए जाने की मांग करते हैं । पटरी के दुकानदार अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। जिला अध्यक्ष विकास अग्रहरि पार्षद सुशील कुमार ने कहा कि दुकानें बंद होने से खाने पीने की चीज बच्चों को दूध बिस्कुट ब्रेड और वृद्ध बीमार माता पिता की दवाइयां जैसी चीजों हम नहीं ले पा रहे हैं। ऑनलाइन मीटिंग में कपूर चंद केसरवानी सुशील गुप्ता कमलेश कुमार डीसू गौड सीता देवी सुशीला देवी अनुराग गुप्ता अवधेश कुमार भोले साहू मयंक मल्होत्रा बबलू रंजीत कुमार संतोष इंद्रजीत पहलाद कुशवाह नंदलाल कश्यप अभिषेक गुप्ता बिंदेश्वरी प्रसाद अमित कुमार राय बाबूराम सूरज आदि व्यापारी गण ऑनलाइन मीटिंग में शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button