Latest

इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत संघटक कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) समेत संघटक कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत कर दिया गया है। यह अहम फैसला आज यानी मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ऑनलाइन मोड में हुई बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बैठक में छात्रहित में फैसला लिया गया। इससे छात्रों का नुकसान नहीं होगा और सत्र भी बेपटरी होने से बचाया जा सकेगा। इससे पहले इविवि) समेत संघटक कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने पर अंतिम मुहर लगी। विदित हो कि इविवि की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराई जा रही थीं। कोरोना के केस अचानक तेजी से बढ़ने लगे। हालात यह यह कि तकरीबन 100 से अधिक शिक्षक एयर कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए। ऐसे में कुलपति ने आपात बैठक बुलाई। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि विश्वविद्यालय बन्द कर दिया जाए। इस लिहाज से सभी परीक्षाएं भी टाल दी गई।
पिछले दिनों हालात को देखते हुए फिर से कुलपति ने बैठक बुलाई। इसमें कोरोना के मामले कम नहीं होने पर अगले आदेश के लिए मंथन शुरू हुआ। घण्टों बैठक चली। अंत मे विश्वविद्यालय चार जुलाई तक बन्द करने का निर्णय लिया गया इस लिहाज से सभी परीक्षाएं भी टाल दी गईं।

Related Articles

Back to top button