Latest

महंत बजरंगमुनि पहुंचे मेला क्षेत्र, करेंगे आज स्नान

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सीतापुर के खैराबाद बड़ी संगत के प्रबंधक महंत बजरंग मुनि उदासीन शुक्रवार की देर शाम को प्रयागराज स्थित माघ मेले में काली मार्ग पर लगे शिविर में पहुंच गए हैं। वह बसंत पंचमी पर्व पर संगम स्नान करेंगे। उन्होंने बताया कि वह अभी पूरी तरह से चल फिर नहीं सकते हैं लेकिन ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से पवित्र माघ मास में संगम स्नान करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर दी है इसके बावजूद उनको जेहादियों से खतरा बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रबंधक बड़ी संगत खैराबाद के महंत बजरंग मुनि उदासीन पर आसपास के मुस्लिमों ने नौ जानलेवा हमला किया था लेकिन वह किसी तरह से बच गए जबकि हर बार उनको गंभीर चोटे आई। उनका उपचार पीजीआई में चल रहा है । उन्होंने बताया कि वह सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी भी कर सकते हैं। उनके मामले में अखाड़ा परिषद सहित प्रमुख संत महात्माओं को भी आगे आकर मदद करनी चाहिए जिससे कि जो मुस्लिम उन पर बार-बार हमला करते हैं वह पीछे हटे। उन्होंने बताया कि आश्रम और उसकी जमीन पर कब्जे के लिए यह हमले बार-बार हो रहा है। आसपास के रहने वाले मुस्लिम लोग आश्रम पर कब्जा करके उसको अपना धार्मिक स्थल बनाना चाहते हैं लेकिन वह अपने जीते जी ऐसा नहीं होने देंगे।

Related Articles

Back to top button