Latest

Prayagraj Korawn Crime: फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Prayagraj Korawn Crime: फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

कोरांव ,प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । क्षेत्र के देवघाट तिराहा निवासी एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। आज सुबह शव देखे जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

परिवारीजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोरांव पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव का पंचनामा कर पी एम के लिए चीरघर भेज दिया।

कोरांव पुलिस ने मामले में परिवारजनों से पूछताछ की। कोरांव पुलिस का कहना है कि शव को पी एम हाऊस भेजने के साथ मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम देवघाट तिराहा निवासी दीपचंद्र केसरी का 20 वर्षीय बेटा शुभम केसरी बीती रात अपने कमरे में सोने गया था। मंगलवार सुबह शुभम केशरी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। शुभम केसरी का शव फांसी के फंदे पर मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गयी । मिलनसार स्वभाव के शुभम की मौत से हर कोई हतप्रभ और दु: खी था। लोग यह जानने को उत्सुक दिखे कि ऐसी क्या वजह थी? जिसके कारण शुभम को आत्महत्या करना पड़ा।

फिलहाल उक्त घटना को कोरांव पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों से भी बातचीत करके बयान दर्ज किया है। परिजनों के मुताबिक शुभम केसरी बीती रात खाना खाकर सोया था। रात सोने के पहले तक वह सामान्य दिख रहा था। चर्चा यह भी है कि उसे और उसके परिवार को धमकी मिली थी |

इसके वजह से वह काफी डिप्रेशन में रहता था। शुभम की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

शुभम केसरी का एक छोटा भाई शिवम केसरी (18) प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सबसे छोटी एक बहन गुड़िया (17) है। वह भी पढ़ाई कर रही है। बताया जाता है कि परिवारीजन उसकी शादी की तैयारी में लगे हुए थे। उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया शव को मोर्चरी भेजने के साथ ही घटना की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button