किराना दुकान खुलने का आदेश फिर भी प्रशासन कर रहा व्यापारिओ उत्पीड़न जिलाधिकारी से संज्ञान लेने की मांग – कादिर भाई

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष कादिर भाई अध्यक्षता में अपनी सभी इकाईयों के व्यापारिओ के साथ आज हुई वर्चुअल बैठक में जिलाध्यक्ष कादिर भाई से सभी बाजार के व्यापारिओ ने यह कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के अपर सचिव व जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा कोरोना कर्फ्यू के संबंध में जो गाइडलाइन जारी की गयी है ,उसमें 3 ( ख ) प्वाइंट में स्पष्ट आदेश है कि दैनिक उपयोग की दुकानें सब्जी ,फल ,दूध व किराना की दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकानें बन्द रहेगी । फिर भी प्रशासन द्वारा किराना की दुकानें नही खुलनें दी जारी , जहां कोई एकाद थोड़ी बहुत खोल भी रहा उसका चलान कर दिया जा रहा , जिसे लेकर व्यापारिओ में खासी नराजगी है , जहां एक तफर मुख्य अपर सचिव नवनीत सहगल व जिलाधिकारी जो आदेश जारी कर , सेक्टर मजिस्ट्रेट , प्रसाशनिक अमला शासन आदेश विपरीत कार्य कर रहा जिसे रोजमर्रा जरूरत की वस्तुओं के न मिलने से आम जनता को भी दिक्कतों सामना करना पड़ रहा , साथ ही चालान कर व्यापारिओ का उत्पीड़न किया जा रहा , व्यापारिओ कहना है कि एक वर्ष से कोरोना महामारी की वजह से व्यापार वैसे ही घट कर महज 20 प्रतिशत रह गया है ,ऐसे में आये दिन व्यापारिओ शोषण कर उन्हें किसी ना किसी बहाने परेशान किया जा रहा , इन सभी बातों लेकर जिलाध्यक्ष कादिर भाई ने अपर मुख्य सचिव व जिलाधिकारी से मांग की है , सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रसाशन द्वारा व्यापारिओ के साथ किया जा रहे शोषण को तत्काल नकेल लगाया जायें , फ़ंट लाइन कोरोना वारियर्स की भांति व्यापारी भी जान हथेली पर रखकर लोगों के रोजमर्रा की जरूरत का सामान उपलब्ध करा रहे व्यापारी सरकार के करसंग्रहक के रूप कार्य कर आर्थिक गतिविधियों को सुचारू करने में विषम परिस्थितियों में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा ऐसे में उनके साथ पक्षपात पूर्ण करवाई करना बिल्कुल उचित नही ,साथ ही किराना की दुकानों के संबंध में जो आदेश जारी किया , उसे लेकर जो दुविधा का प्रसाशनिक अधिकारियों में ही अलग – अलग कार्यशैली से व्यापारिओ उत्पीड़न किया जा रहा अतः आप पुनः इस संदर्भ में स्पष्ट रूप से गाइडलाइन जारी करें व सामाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित करा कर सभी अवगत कराया जायें जिसे व्यापारिओ के साथ ही आम जनता को जानकारी हो सके किराने की दुकानें एक निश्चित समय में खुलेगी , जिसे व्यापारिओ के साथ जनता को हो रही परेशानियों दूर हो सके । मांग करने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कादिर भाई , केमिस्ट्र एण्ड ड्रगिस्ट थोक के अध्यक्ष अनिल दूबे , सतीश केसरवानी , महामंत्री शिवशंकर सिंह , उपाध्यक्ष नरेन्द्र खेड़ा मान्टू , मीडिया प्रभारी हिमांशु निक्की केसरवानी , वरिष्ठ पार्षद राजरूपपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह , विजय मिश्रा , अटाला अध्यक्ष फय्याज अहमद ,धनजंय सिंह , आनंद अग्रवाल ,दिनेश सिंह ,प्रदीप केसरवानी , सुरेश गुप्ता ,राजेश गुप्ता ,अमरजीत सिंह, संजय गुप्ता , दिलजीत सिंह ,अमरीश खुराना , अतुल केसरवानी , नेम यादव , रतन अग्रवाल , गुरूचरण अरोरा ,गोलू गुप्ता , राजीव चौक ,शानू यादव ,सोनू साहू , शाहिद शगुन , मो० आमिर ,धर्मेंद्र केसरवानी ,देवेंद्र सेठ , नरेश कुंद्रा ,अकबर अटाला , राकेश जायसवाल ,अमित साहू ,मोइन अख्तर , सुरेन्द्र सिंह , विष्णु उपध्याय , जावेद मंसूरी समेत बड़ी संख्या व्यापारिओ ने यह मांग की है ।



