विरोधी लहर से भाजपा में बेचैनी- अनुग्रह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर उत्तरी के कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा है कि प्रदेश में सरकार विरोधी लहर से भाजपा में बेचैनी और हताशा का माहौल है । कर्नेलगंज, स्वराज नगर एवं अल्लापुर में बैठक व जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के भाषणों से देश एवं प्रदेश की छवि बिगड़ी है । पहले चरण के चुनाव में भाजपा साफ है । कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी , बेकारी और भूख की हालात पर चर्चा तक नहीं होती । बताया कि कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र में उल्लेख वादों को पूरा करेगी । प्रभारी विधायक रेख चंद्र जैन, प्रदीप अंशुमन, किशोर वार्ष्णेय, आनंद घिडियाल , राम मनोरथ सरोज , मीरा देवी, रिषभ पांडेय, राजेश गौतम, विभूति प्रसाद आदि थे । इस दौरान मेडिकल क्षेत्र के पूर्व पार्षद प्रत्याशी राधेश्याम तिवारी बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए ।



