Latestइलाहाबाद समाचारगंगा तट सेदेश

Prayagraj News युवक की हुई संदिग्ध मौत*

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) ।सोरांव के थाना क्षेत्र के भदरी गांव के एक युवक की शुक्रवार भोर में रहस्यमय परिस्थितियों में उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि अचानक तबियत खराब होने पर उसकी मौत हुई है। हालांकि मृत्यु का स्पष्ट कारण जाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सोरांव के भदरी गांव निवासी उपेन्द्र कुमार पटेल 39 वर्ष पुत्र मेवालाल खेती करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरूवार रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मृतक की पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को कब्जे में लेकर, मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। जिसके बाद उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button