Latest

माण्डा इंस्पेक्टर धारकेश्वर सिंह ने संभाली कमान अपराधियों का होगा क्षेत्र से सफाया

( अनुराग शुक्ला ) माण्डा,प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। क्षेत्र में अपराध व अपराधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात है रबिवार की दोपहर माण्डा थाने का पदभार ग्रहण करते हुए नवांगतुक इंस्पेक्टर माण्डा धारकेश्वर सिंह,ने प्रयाग तक न्यूज़ चैनल के संवाददाता से बात करते हुए कही।
थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना व अपराधियों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता

माण्डा थाने के नवांगतुक इंस्पेक्टर धारकेश्वर सिंह ने अपना कार्यभार संभालने के बाद बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितनी भी बड़ी पहुंच वाला हो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध को नियंत्रण करना माण्डा पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी। हमारी अपराधियों पर विशेष नजर रहेगी उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को कानून सम्बन्धी शिकायत है तो वह किसी भी समय माण्डा थाने में सम्पर्क कर सकता है।उनका प्रयास रहेगा कि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी पुलिस जनता की मित्र जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं पीड़ित को माण्डा थाने से निराश नहीं लौटना पड़ेगा।नवांगतुक इंस्पेक्टर धारकेश्वर सिंह को प्रयागराज पुलिस लाइन से यहां भेजा गया है। वहीं उन्होंने अपने स्टाफ को विभिन्न दिशा निर्देश देते हुए कार्यप्रणाली दुरुस्त रखने के आदेश दिए। बतादें की धारकेश्वर सिंह प्रयागराज जिला के दारागंज, कीडगंज थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं।

Related Articles

Back to top button