Latest

माध्यमिक व बेसिक शिक्षकों को वेतन न मिलने से शिक्षक परेशान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अटेवा पेंशन बचाओ मंच प्रयागराज के द्वारा आज अनलाइन बैठक जिला संयोजक अशोक कनौजिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमल सिंह द्वारा किया गया । इस बैठक में कोरोना महामारी में दिवंगत हुए सभी शिक्षक कर्मचारी एवं अधिकारीयों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया गया । माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय में अपर सचिव श्री शिव प्रकाश द्विवेदी के कोरोना से दिवंगत होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया । श्री द्विवेदी मिलनसार एवं कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हरि प्रकाश यादव जी ने मांग की कि कोरोना महामारी में ड्यूटी करने वाले बेसिक शिक्षा के शिक्षक साथियों को भी अन्य कर्मचारियों की भांति प्रोत्साहन भत्ता सरकार दे। प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र वर्मा जी ने माध्यमिक विद्यालयों के वेतन भुगतान में हो रहे विलंब पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान में शिथिलता संबंधित कार्यालय की नाकामी है। उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा एक पत्र जारी कर कहा गया कि विद्यालय सूचना अपडेट करा कर वेतन बिल जेनरेट कराएं जबकि यह कार्य अधिकांश विद्यालय द्वारा पहले ही किया जा चुका है । जिनका अपूर्ण है उन्हें व्यक्तिगत सूचित किया जा सकता है । जिला संयोजक अशोक कनौजिया ने इस बैठक में सबकी सुरक्षा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की मंगल कामना की । बैठक में सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र प्रताप सिंह, नीलम सिंह, नरेन्द्र बहादुर सिंह, अरुण कुमार सिंह, पुष्प लता सिंह, आशीष गुप्ता, जितेंद्र कुमार, राकेश यादव, अंजना सिंह, अंजुला दास, अजय विश्वकर्मा, कमलेश सिंह, मिथिलेश मौर्य, हरि शंकर, सचिन रावत, रंजना द्विवेदी, श्वेता श्रीवास्तव, डॉ बृजेश यादव, सैय्यद मोहम्मद दानिश, संजय पटेल, तेज बहादुर सिंह, अनुराग पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह, दिनेश सिंह, प्रकाश चंद्र जायसवाल, फुलेल सिंह, वीरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार यादव, राधेश विकास, राजीव प्रताप सिंह, राजीव यादव, प्रमोद दुबे, सुरेश यादव, आर के यादव, रत्नेश सिंह, अरुण पटेल, संदीप मौर्य, दिनेश सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा, रोहित सोनकर, मो० अजाज, पवन कुमार सिंह, शिवशरण यादव, श्याम सिंह, डॉ संजय त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button