मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल से किया वर्चुअल संवाद

पालिकाध्यक्ष ने वर्चुअल संवाद में उठाया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का भी मुद्दा
( सुमित पांडेय )
मिर्ज़ापुर (अनुराग दर्शन समाचार)। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने बृहस्पतिवार की शाम नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल से वर्चुअल संवाद किया।इस वर्चुअल संवाद में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रही।बता दे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रदेश के जिलों का दौरा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे है।बृहस्पतिवार की शाम कार्यो की समीक्षा और तैयारियों का जायजा लेने के लिये सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले से चयनित निकायों,निगम एवं पंचायतों के अध्यक्षों से वर्चुअल संवाद किया।इस वर्चुअल संवाद में सूबे की मुख्यमंत्री ने नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल से संक्रमण को रोकने के लिये पालिका द्वारा अब तक के किये गये कार्यो और तैयारियों के बारे में भी पूछा।नपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा कि पालिका द्वारा सैनिटाइजेसन,फॉगिंग का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है।नगर के समस्त 38 वार्डो में विशेष सफाई अभियान चला कर सफाई भी करवाई जा रही है साथ ही निगरानी समिति का गठन कर घर-घर स्क्रीनिंग भी करवायी जा रही है।6 केन्द्रो पर टीकाकरण भी किया जा रहा है साथ ही सभासदो के सहयोग से टीकाकरण के लिये लोगो को प्रेरित भी किया जा रहा है।नपाध्यक्ष ने टाड गांव मे बन रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के तहत कूड़ा के प्लांट का मुद्दा भी इस संवाद में उठाया।नपाध्यक्ष ने कहा कि 2011 से विवादो के कारण कुड़े के प्लांट का निर्माण लंबे अरसे रुका हुआ है।जिसके कारण कुड़े के प्लांट का निर्माण नही हो पा रहा है।इससे कुड़े का निस्तारण करने में बड़ी समस्या आ रही है।पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दिये गये जमीन पर कुड़े के प्लांट सहित अस्थायी गौशाला निर्माण का प्रस्तावित है।लेकिन कई बार मुख्य सचिव को अवगत कराने पर भी मामले का निस्तारण नही हो पा रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विन्ध्य कॉरिडोर का कार्य तेजी से किया जा रहा है।मिर्ज़ापुर में विकास कार्य होने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ आयेगी ।इसलिये शहर में सैनिटाइजेसन स्वच्छता और फॉगिंग के साथ शहर को स्वच्छ रखना आपकी जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को मजबूत करने की जरूरत भी बतायी है। मुख्यमंत्री ने पालिका द्वारा इस कोरोना काल मे किये कार्यो की सराहना की और साथ मे नपाध्यक्ष सहित तमाम उन लोगो का धन्यवाद भी दिया जो पूरी निष्ठा से कोरोना काल मे कार्य कर रहे है।इस वर्चुअल संवाद में सभी सभासद,मनोनीत सभासद,अधिशासी अधिकारी सहित तमाम विभागाध्यक्ष ऑनलाइन जुड़े रहे ।




