कोरोना महामारी से निजात हेतु अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ प्रारम्भ

सम्पूर्ण सावन मास तक चलेगा अनुष्ठान- श्याम सूरत
(अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) सनातन धर्म की रक्षा विश्व जनकल्याण, कोरोना महामारी से निजात एवं सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ति हेतु सावन मास के प्रारम्भ में आज दिनांक 25 जुलाई से अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ भक्तिमय भजन संध्या एवं महाशिवपुराण कथा का कार्यक्रम नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वावधान में संगमतट त्रिवेणी बाँध स्थित श्री कृपा सिंधु काले हनुमान मंदिर पर पूरे विधि विधान के साथ प्रारम्भ किया गया। उद्धघाटन कार्यक्रम जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज जी के कर कमलों से प्रारम्भ किया गया। भक्तों द्वारा प्रातः 8:00 बजे से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण प्रारम्भ किया गया। आज के मुख्य जजमान के रूप में श्री अंजनी मिश्रा (सहायक अभियंता) द्वारा सपत्निक एवं परिवार द्वारा निर्मित पार्थिव शिवलिंग एवं अन्य देवों का दुग्धाभिषेक करते हुए पूजन आरती किया गया। भक्तों द्वारा भक्तिमय गायन व श्रद्धा के साथ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। यज्ञ संयोजक एवं संस्थापक अध्यक्ष नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट श्याम सूरत पाण्डेय ने समस्त प्रयागवासियों एवं शिवभक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील करते हुए यह अवगत कराया की इस वर्ष का मास पर्यन्त चलने वाला पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ स्वर्गीय श्री दद्दाजी की स्मृति में होगा।
एक माह तक अनवरत चलने वाले कार्यक्रम के प्रथम दिवस में मुख्य रूप से संस्था के प्रमुख संरक्षक पं० फूलचन्द्र दुबे, इं० बी० के० पाण्डेय, श्री योगिराज देवरहा जंगल बाबा, श्री ओमानन्द सरस्वती जी महाराज, सिद्ध बाबा, नागेन्द्र सिंह, राजनाथ तिवारी, डॉ० वी० के० सिंह, राजेन्द्र तिवारी दुकानजी, डॉ० सत्या पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, सत्य प्रकाश पाण्डेय, इं० उमानाथ मिश्रा, रेखा मिश्रा, आशा पाण्डेय, लाल बाबा, राजेन्द्र दासजी, चक्रनारायणाचार्य गुलाबचंद्र गिरी सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे। अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महा यज्ञ सम्पूर्ण सावन मास तक जारी रहेगा।



