Latest

लॉकडाउन में खुलेआम बिका लाखों की दारू, आदेश का पता नहीं

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। लॉकडाउन के दौरान आज रविवार शाम को अंग्रेजी शराब की दुकान खुल गई। खुली हुई दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कोई भी पालन नही हुआ । दुकानों पर एक दूसरे के ऊपर चढ़ते हुए दिखाई पड़े ।

सोहबतियाबाग अल्लापुर अन्य कई जगहों पर विकी अंग्रजी शराब।

हमारे अनुराग दर्शन समाचार के संवादाता ने देखा सोहबतियाबाग अंग्रेजी शराब की दुकान पर काफी भीड़ लगी हुई थी । और लोग लाइन लगाकर शराब खरीद रहे थे। जहां इस महामारी में लोग अपने घरों में खाने के लिए दाने दाने को मोहताज हैं। वही शराब की दुकानों को खोल कर सरकार कौन सा राजस्व बढ़ा रही है । वही पुलिस महकमा खुली दुकानों में शराब की बिक्री करते देखा गया तो वही आम जनता देख कर पुलिस पर उंगली उठा रही है ।आम जनता का कहना है। जब हमसे कहीं गलती हो जाए तो हेलमेट या मास्क ना लगा पाए तो हमारे से भारी रकम वसूला जाता है। वही लॉकडाउन के दौरान अंग्रेजी शराब की दुकान खोल कर लाखों की बिक्री कर देश का कौन सा राजस्व से बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button