Latest
चुनाव डयूटी में संक्रमण से मृत कर्मचारियों के परिवार को मिलेंगे 30 लाख

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । चुनाव के दौरान डयूटी में लगे कर्मचारी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। इनमे से कई कर्मचारियों की संक्रमण से मौत तक हो गई है। जिन कर्मचारियों का कोरोना से निधन हुआ है, उनके परिवार को 30 लाख रुपये अनुग्रह राशि दी जाएगी।
सीडीओ शिपू गिरि ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में यह आदेश जारी किया गया है। बताया कि चुनाव के दौरान कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवार के लोग डीपीआरओ कार्यालय में इसकी जानकारी उपलब्ध करा दें। जिससे पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द अनुग्रह राशि दी जा सके।




