शिक्षाधिकारियों के स्वेच्छाचरिता पर अंकुश लगाए सरकार – डॉ हरि प्रकाश यादव
प्रयागराज । सरकार के निर्देश पर 20 अप्रैल से ऑनलाइन / वर्चुअल कक्षाओं का संचालन अद्यतन जारी है जोकि सरासर गलत है जब प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित होने का शासनादेश सरकार / विभाग के द्वारा निर्गत किया गया है।
और इसमें परिवर्तन की कोई सूचना अद्यतन नहीं है तो इस परिस्थिति में इलाहाबाद सहित प्रदेश के अन्य जिला विद्यालय निरीक्षकों के द्वारा प्रधानाचार्यों के व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाल कर ऑनलाइन / वर्चुअल शिक्षण कार्य 30 जून तक संचालित कराने का आदेश दिया जाना पूरी तरह मनमानी पूर्ण है ।
अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एम०एल०सी० प्रत्याशी डॉ हरि प्रकाश यादव ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से मांग की है कि इस सम्बन्ध में तत्काल स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किया जाय साथ ही साथ ऐसे शिक्षा अधिकारी जो अपने को सरकार से ऊपर समझकर मनमाना निर्देश जारी कर रहे हैं ।
उनकी स्वेच्छाचरिता पर रोक लगाई जाय अन्यथा की स्थिति में अलग-अलग जनपदों में अलग-अलग आदेश / निर्देश से विभाग में घोर अव्यवस्था हो जाएगी एवं बच्चों के साथ भी अन्याय होगा ।



