प्रधानमंत्री के नारे को पूरा करने दौड़ी सीआरपीएफ

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई
प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार आज चंद्रशेखर आजाद पार्क से प्रधानमंत्री के संदेश को लेकर सीआरपीएफ के जवान आजाद पार्क से दौड़ लगाई और नारा दिया *दौड़ेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत* को साकार करने और पूरे देश को स्वस्थ रखने की मुहिम के तहत आज पूरे देश में खेल मंत्रालय भारत सरकार की अगुवाई में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई गई। इस अवसर पर सीआरपीएफ ग्रुप कमांडर अपर पुलिस महानिरीक्षक मनीष सच्चर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इंडिया हेल्थ इंडिया नारे को पूरा करने एवं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्कूल में देश को स्वस्थ रखने की मुहिम को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में सभी अर्धसैनिक बलों कंधे से कंधा मिलाकर आगे आए हैं इस अवसर पर कई अन्य विभाग इस मुहिम के तहत आज दौड़ लगाएंगे, कोरोना काल के कारण इस वर्ष यह कौन प्रतीकात्मक रूप में मात्र 3 किलोमीटर की ही होगी लेकिन आने वाले वर्षों में जैसे-जैसे इस महामारी का अंत होता होगा तो ये दौड़ और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा।



