भाजपा छोड़ सपा मे शामिल हुई महिलाओं का नगर कार्यालय पर स्वागत के साथ दी गई ज़िम्मेदारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा मे उपेक्षित महसूस कर रही दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थामा।चौक नगर कार्यालय पर महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ने शामिल होने वाली महिलाओं का फूल माला पहना कर स्वागत करते हुए पाँच महिलाओं को सपा महिला सभा महानगर कमेटी मे विस्तार करते हुए नगर उपाध्यक्ष और नगर सचिव मनोनीत किया।सविता विश्वकर्मा , मालती यादव , सुनीता यादव को महिला सभा महानगर का उपाध्यक्ष तो स्मिता जायसवाल ,सपना केसरवानी और सकीना नाज़नीन को नगर सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई।मंजू यादव की अध्यक्षता तथा सावित्री सिंह के संचालन मे हुई संगठन विस्तार बैठक मे महिला शक्ति और शक्तिशाली बना कर महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के आहृवान के साथ अखिलेश यादव को 2022 मे मुख्यमंत्री की कुरसी पर बैठाने का संकल्प लिया गया।संगठन विस्तार एवं स्वागत बैठक में मंजू यादव ,प्रेमलता भूषण ,सावित्री सिंह ,सबीहा मोहानी ,इन्दू यादव ,रीता मौर्या ,रेनू गौतम ,मालती यादव ,सुनीता यादव ,बीना यादव ,आशा देवी पाल ,कंचन श्रीवास्तव ,राधा यादव ,नमिता दास ,सपना केसरवानी ,ज्योति देवी ,सविता कैथवास ,स्मिता जायसवाल सविता विश्वकर्मा समेत सैकड़ो महिलाएँ शामिल रहीं
*सपा महानगर की बैठक मे भाजपा के धार्मिक उनमाद भढ़काने वाले बयान से इतर विकास के मुद्दे पर 2022 की फतहे की बनी रणनीति*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चौक नगर कार्यालय पर महानगर की मासिक बैठक मे भारतीय जनता पार्टी के बड़बोले नेताओं के धार्मिक उनमाद भड़काने वाले बयान के इतर सिर्फ विकास के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव के नेत्रित्व मे 2022 मे सरकार बनाने का आहृवान किया गया।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे चौक कार्यालय पर दो घंटे चली बैठक मे वरिष्ठ नेताओं ने अपने अपने विचार रखे।बैठक मे आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया की समाजवादी पार्टी सेकुलर पार्टी है अखिलेश यादव सभी धर्म और जाति के लोगों को बराबर से सम्मान देते हैं ऐसे मे सपा भाजपा के विघटनकारी और धार्मिक उनमाद वाले बयान को महत्वहीन समझते हुए सिर्फ और सिर्फ विकास और पिछली अखिलेश सरकार के कार्यों को लेकर ही जनता के बीच जायगी।बैठक मे सै०इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव विजय वैश्य ,इसरार अनजुम महेन्द्र निषाद ,मोइन हबीबी मो०गौस ,अभिमन्यु पटेल ,ओ पी यादव ,सबीहा मोहानी ,इन्दू यादव रीता मौर्या ,सविता कैथवास ,जी एस यादव सै०मो०अस्करी अब्दुल समद ,अनीस अहमद रमीज़ अहसन ,हाजी सलामत उल्ला हरीशचंद्र श्रीवास्तव राकेश वर्मा ,मृत्युंजय पाण्डेय ,अशोक मौर्या ,वक़ार अहमद किशन अग्रहरी अभिजीत जायसवाल बिसू यादव शिव ओम सिंह पटेल ,जयशंकर रावत पंकज साहु सै०मो०हामिद आशीष पाल ,सै०आसिफ हुसैन ,अब्दुल्ला तेहामी ,अज़हर अहमद ,विजय महतो , अरशद हुसैन ,रामबृज कुशवाहा ,राजेश कुमार उर्फ पप्पू पासी ,इरशाद अहमद ,आसिफ अन्सारी ,ताहिर उमर ,तुशार यादव ,नन्हे मंसूरी ,मुकुल पासी विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।




