Latest

उपमुख्यमंत्री ने स्वरूप रानी अस्पताल का किया निरीक्षण

एसआरएन अस्पताल प्रशासन को शासन की तरफ से 65 वेंटिलेटर मशीनें भी दीं।

( अनुराग शुक्ला ) aaप्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिनी प्रयागराज प्रवास पर हैं। इस दौरान उनका विशेष फोकस कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी व्यवस्था की जानकारी लेने व उसे दुरुस्त कराने पर है। इसी के तहत वह बुधवार को स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोरोना मरीजों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी सिंह से जानकारी ली। डिप्‍टी सीएम ने एसआरएन अस्‍पताल में यह भी जाना कि अस्पताल प्रशासन को लोगों के इलाज में किस तरह की कठिनाई आ रही है। कौन-कौन से संसाधन नहीं हैं। हालांकि सभी चीजें सामान्य बताई गईं। यह भी कहा गया कि दो तीन दिनों से मरीजों की संख्या में कमी आने से काफी राहत है। अब बेड की भी किल्लत नहीं हो रही हैं। कोविड के एल-3 लेवल वार्ड में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं है। वहां बेड और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है।

*अस्‍पताल में बेड और आइसीयू के संसाधन बढ़ाए गए*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डिप्‍टी सीएम से कहा गया कि यदि मरीजों की संख्या फिर बढऩे लगी तो हालात बिगड़ सकते हैं। क्योंकि सभी संसाधन सीमित हैं। अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट हैं। उनसे सभी मरीजों को आक्सीजन सप्लाई दी जा रही है। बताया गया कि पिछले दिनों मरीजों की संख्या बढऩे पर बेड, ऑक्सीजन व दवाओं का संकट खड़ा हो गया था। वह स्थिति काफी खतरनाक थी। उप मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि पिछले दिनों अस्पताल में बेड की संख्या भी बढ़ाई गई है। आइसीयू के लिए भी संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं।

*डिप्‍टी सीएम ने 65 वेंटिलेटर एसआरएन अस्पताल प्रशासन को दिए*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयाग के लोगों की सहूलियत के लिए एसआरएन अस्पताल प्रशासन को शासन की तरफ से 65 वेंटिलेटर मशीनें भी दीं। उन्‍होंने सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का उत्साह भी बढ़ाया। कहा कि इस समय देश को आप की सेवा की जरूरत है। प्रत्येक मरीज को अपने परिवार का सदस्य मानकर इलाज दें।

Related Articles

Back to top button