Latest

3693 लाभार्थियों को लगा टीका, जिले में 54 केंद्रों पर हो रहा है टीकाकरण

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने को केंद्रों में उत्साह बरकरार है। शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों में भी 18 से 44 साल तक के लाभार्थी अपने क्रम के अनुसार पहुंच रहे हैं। बुधवार को 3693 यानी कुल लक्ष्य 4600 के सापेक्ष 80 फीसद लोगों को टीके लगे। सबसे बड़े केंद्र मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज, इसके बाद डफरिन और बेली अस्पताल में भीड़ को कतारबद्ध करने के लिए पुलिस कर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ रही है।
कोविड वैक्सीन का टीकाकरण वैसे तो जिले के 54 केंद्रों मेें हो रहा है इनमें 18 से 44 साल वालों का अलग वर्ग और 45 साल से अधिक वालों का दूसरा वर्ग है। 18 से 44 साल वर्ग के लाभार्थियों में टीकाकरण स्टाफ को ज्यादा ध्यान रखना पड़ रहा है क्योंकि कई लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बिना भी आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button