प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज में मिला ब्लैक फंगस

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण मिलने के बाद अलर्ट घोषित किया गया है। अन्य गंभीर मरीजों की आवश्यक जांचें कराई जा रही हैं।
ब्लैक फंगस संक्रमण उन लोगों को तेजी से शिकार बनाता है जिनके शरीर के प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। कोरोना संक्रमितों या फिर कोविड संक्रमणमुक्त हो चुके मरीजों में इस संक्रमण का खतरा अधिक है। संक्रमण के दौरान उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, ऐसे लोग आसानी से इस संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। खासतौर पर कोरोना संक्रमितों के जिन मरीजों को डायबिटीज है, उन्हें खतरा ज्यादा होता है। शुगर लेवल बढ़ जाने पर कोरोना संक्रमितोंमें म्योकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) खतरनाक रूप ले सकता है।
लक्षण
नाक में दर्द हो, खून आए या नाक बंद हो जाए,नाक में सूजन आ जाए,दांत या जबड़े में दर्द हो या दांत गिरने लगें,आंखों के सामने धुंधलापन आए, दर्द और बुखार हो,सीने में दर्द, सिर दर्द , बुखार, खांसी,सांस लेने में दिक्कत,खून की उल्टियां होना।




