Latest

कोविड के कारण डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी का पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र डाक द्वारा भेजा

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ के द्वारा घोषित पुरस्कार जो कि एक समारोह के द्वारा मुख्यमंत्री अथवा राज्यपाल के हाथों से प्रदान किया जाता है, को इस वर्ष समारोह पूर्वक नहीं दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन पुरस्कारों को विद्वानों के पते पर भेजने के लिए आदेशित कर दिया है । इसी के तहत प्रयागराज के डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ की तरफ से नंद किशोर देवराज सर्जना पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई थी । इनको भी पुरस्कार राशि चेक के रूप में , प्रशस्ति पत्र ,उत्तरीय एवं फोल्डर इनके पते पर डाक द्वारा भेज दिया गया है । यह पुरस्कार इनको नाथ संप्रदाय के सिद्ध योगी नामक पुस्तक पर धर्म दर्शन के क्षेत्र में प्रदान किया गया है। इस ग्रंथ में डॉक्टर त्रिपाठी ने नाथ पंथ के 12 सिद्धों के बारे में विस्तृत वर्णन किया है । विद्वानों का कहना है कि यह पुस्तक नाथ पंथ की परिचयात्मक पुस्तक के रूप में लोगों में सराहा जा रहा है। इसकी लोकप्रियता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की अभी साल भर भी नहीं हुए पुस्तक की कुछ ही प्रतियां बची हैं। पुनः प्रकाशन के लिए प्रकाशको में होड़ मची हुई है। प्रस्तुत ग्रंथ के अतिरिक्त डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी की हिंदुस्तानी एकेडमी प्रयागराज से प्रकाशित नल बिलास – परशीलन, महाकुंभ 2019 मेला प्राधिकरण प्रयागराज की सहायता से प्रकाशित कुंभ महापर्व, दिल्ली संस्कृत एकेडमी से पुरस्कृत एवं प्रकाशित संस्कृत वांङ्गय में भौतिक विज्ञान तथा कृष्णा कंप्यूटर संस्थान प्रयागराज से प्रकाशित गोरक्ष सहस्त्रनाम नामक कृतियां प्रमुख है । इसके अतिरिक्त डॉ त्रिपाठी के 4 दर्जन से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हैं तथा अनेक शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया है । डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी की अनेक वार्ताएं ऑल इंडिया रेडियो से प्रसारित की गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय पर डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, उनके कार्यों की सराहना की तथा कोविड से बचने के लिए समारोह ना करने के उनके निर्णय को सराहा । क्योंकि इस समय सबसे आवश्यक कार्य है कोरोना से बचना। इससे बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है। डॉ त्रिपाठी ने सभी से अपील की है की सभी लोग अपने घर में रहे ,कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें तथा वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।

Related Articles

Back to top button