श्री छावनी दुर्गा पूजा पंडाल में माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही शुरू हुआ चार दिवसीय दुर्गोत्सव

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। कैंट स्थित सदर बाजार फुटबॉल ग्राउण्ड में श्री छावनी दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में पूजा पंडाल में माँ जगत् जननी का सपरिवार आगमन हुआ आह्ववान, बोधन, अधिवास के साथ ही मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई। इसके साथ ही दुर्गा पूजा पंडाल के विशाल मैदान प्रारंभ हुआ चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रम शाम को हैं । दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद पूजा पंडाल के समीप बने विशाल स्टेज पर शहरी कलाकारों के द्वारा एक के बाद एक बड़े ही मनमोहक भक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति शुरू की गई। भक्ति सान्ध्य कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ डटी रही। पूजा पंडाल में आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर कार्यक्रम स्टेज के सामने सैकड़ों कुर्सियां बिछाई गई हैं ताकि आराम से सपरिवार माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेने के बाद भक्त भक्ति कार्यक्रम का भरपूर आनन्द उठा सकें पूजा की यादों को संजोने के लिए सेल्फी प्वाइंट की भी व्यवस्था की गई है देर रात्रि भक्ति कार्यक्रम चला। इस अवसर पर कमेटी के सभी वालंटियर्स अध्यक्ष अवध गौड़ उर्फ लाली, उपाध्यक्ष राहुल सक्सेना, अतुल कनौजिया, सचिन सोनकर, महासचिव राजेश राव, उपसचिव विनोद कुमार,अंबर जायसवाल (मोंटी)शुभम दास, राकेश ठाकुर (धोनी) महामंत्री गोलू वर्मा, डब्बू वर्मा, न्यू रिया ज्वैलर्स, सतीश ज्वैलर्स,मोनू शर्मा,बंटी, पूजा व्यवस्थापक लाल साहेब, श्याम गौड़, संदीप साहू, दिलशाद भाई,विजय कुमार, शुभम दास, सुनील दास, आदि उपस्थित रहे।



