Latest

अल कौसर सोसायटी की ओर से संगम क्षेत्र स्थित झोपड़पट्टी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज अल कौसर सोसायटी की ओर से संगम क्षेत्र स्थित झोपड़पट्टी में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को हाइजीन एवं साफ सफाई का ध्यान ना देने के कारण होने वाली बीमारियों व उसके बचाव के बारे में विस्तार से समझाने के साथ परिवार नियोजन पर भी चर्चा की गई। संस्था की अध्यक्ष नाजिया नफीस ने बस्ती वालों को साफ सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा,उन्होंने बस्ती की महिलाओं को समझाया कि कोरोना फिर से पैर पसार रहा है इसलिए वह साफ सफाई का विशेष ध्यान दें और फैमिली प्लानिंग करें दो से अधिक बच्चे ने करे देश की जनसंख्या अत्यधिक बढ़ रही है जिसके कारण देश पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। डॉक्टर अनिल ने महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के बारे में जागरूक किया। स्टाफ नर्स सुनीता ने गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया।अल कौसर सोसाइटी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को जिन महिलाओं की नसबंदी होनी है कि लिस्टट उपलब्ध कराने के साथ ही महिलाओं एवंं किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरित किया गया।बस्ती की महिलाओं ने अल कौसर सोसाइटी के सदस्यों से अपनी दिक्कतों को साझा किया संस्था की अध्यक्ष नाजिया नफीस ने बस्ती वालों को आश्वासन दिया कि उनकी संस्था के सदस्य बस्ती में जाकर उनसे मिलेंगे और उनकी समस्याओं को उन तक पहुंचाएंगे जिसका उनको अति शीघ्र समाधान दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य अभिषेक वर्मा ,पलक त्रिपाठी, मीनाक्षी गंगवार, स्टाफ नर्स सुनीता मल्होत्रा, रत्नेश मिश्रा आशा बेबी, रेनू अनीता इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button