Latest

भाजपा महिला मोर्चों प्रयागराज महानगर एवं एस्ट्रो ब्यूटी थैरेपी के संयुक्त तत्वावधान में मनाया छठी पर्व

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महिला मोर्चों प्रयागराज महानगर एवं एस्ट्रो ब्यूटी थैरेपी के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर 60 फीट रोड राजरूपपुर में श्रीकृष्ण जी की छठी पूरे हर्ष उल्लास से मनायी गयी इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती रंजना मिश्रा ने कहां कि एकल परिवार तथा बिखरते परिवारों की बिखरती हुई संस्कृति और इससे जनित समस्याओं को भगवान कृष्ण और माँ यशोदा के वात्सल्य और बाल लीलाओं से ही दूर किया जा सकता है इस अवसर पर अपने बच्चों के अलावा दूसरों के बच्चों के लालनपालन मे सहयोग देनेवाली मातृशक्ति को गतवर्षो की भांति मां यशोदा सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर बहिन माया द्विवेदी, वन्दना शर्मा, शिखा रस्तोगी, शोभिता श्रीवास्तव, रीता सिंह, दुर्गेश नंदिनी, रीता वर्मा, आरती रॉय, स्वारिका, अनुपमा पांडेय, रचना शुक्ला, माला चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य वागीश मिश्रा, रेनू सिन्हा, सुनीता श्रीवास्तव, गीतांजलि, आंचल, सोनिया, सोनाली मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button