Latest

लद्दाख में तैनात फौजी लापता सीसीटीवी कैमरों की ली जा रही मदद

 

लद्दाख में तैनात फौजी शहर आने के बाद रहस्यमय परिस्थिति में लापता

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। लद्दाख में तैनात एक फौजी शहर आने के बाद रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया है। वह घर नहीं पहुंचा। जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह बाइक सवार युवक के साथ जाते हुए नजर आया। इस घटना के बाद से उसके परिवार में हड़कंप मचा है। शाहगंज पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में लगी है। सुबह से उसका मोबाइल ऑफ है।
जगतपुर थाना उतरांव निवासी सुदामा यादव के दो बेटों में बड़ा 43 वर्षीय सुनील यादव सेना में हवलदार है। जून 2020 में उसकी तैनाती लद्दाख में हो गई। सुनील के भतीजे धीरज की माने तो 15 दिसंबर को सुनील यादव फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा। शाम को 5:22 पर उसकी प्रयागराज आने के लिए ट्रेन थी। राजधानी हावड़ा से फौजी प्रयागराज के लिए चला। इस बीच उसकी पत्नी बिंदु से फोन पर बातचीत हुई थी। ट्रेन रात 12:30 बजे जंक्शन पहुंची। फौजी ने परिजनों को गाड़ी भेजने के लिए मना कर दिया था। वह बोला था कि वह आ जाएगा लेकिन घर नहीं पहुंचा।
परेशान परिजन बुधवार को जंक्शन पहुंचे और जीआरपी व प्रयागराज पुलिस से मदद की गुहार लगाई। शाहगंज पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि जंक्शन पर बाइक सवार एक युवक फौजी सुनील यादव को लेने पहुंचा था। वह उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया और बैग लेकर बाइक से चल दिया। दोनों की आखिरी लोकेशन चमेली बाई धर्मशाला के पास मिली थी। इसके बाद से आगे जानकारी नहीं लगी। सर्विलांस की मदद से पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button