Latest

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ एस एन सुब्बा राव का निधन

 

गांधी वादी युग का खात्मा- राजकुमार चोपड़ा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज राजर्षि टंडन सेवा केंद्र बैंक रोड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ एस एन सुब्बा राव के निधन पर आयोजित श्रधान्जलि सभा की अध्यक्षता करते हुये लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा ने सुब्बा राव के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित सुब्बा राव प्रख्यात गांधी विचारक डॉ SN सुब्बाराव का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा में ही बीत गया। इन्होने महात्मा गाँधी से प्रेरणा लेकर अपना सम्पूर्ण जीवन सोशल वर्कर के रूप में ही गुजार दिया। इनके जीवन में समाजसेवी के रूप में सबसे बड़ा कार्य 654 डकेतो को सामूहिक समर्पण करवाने का था। 654 में से 450 डकेतों ने जोरो आश्रम में समाजसेवी जय प्रकाश और उनकी धर्मपत्नी प्रभादेवी के सामने समर्पण किया था। बाकी पीछे बचे 100 से अधिक डकेतो ने अपना समर्पण राजस्थान के धौलपुर में गांधी की मूर्ति के सामने किया था। उनका जाना एक गांधी युग का समाप्त है l
गांधी अकादमिक संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश शुक्ल ने अपने संबोधन मे कहा कि डॉ सुब्बा राव के बारे मे कहा कि इनका जीवन युवाओं के लिए प्रेणा एवं शोध का विषय है l
बरिष्ठ पत्रकार ज्योति प्रकाश एवं जल योधा आर्य शेखर ने उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो की चर्चा किया l कार्यक्रम को बरिष्ठ पार्षद कमलेश दादा एवं सर्वदलीय पूर्व पार्षद के संयोजक शिव सेवक सिंह, पार्षद आनंद घिलीडियाल् ने संबोधित करते हुए कहा कि धर्मातापुरुष जीवन जीने की सीख देते हैं l
कार्यक्रम को बरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव, बरिष्ठ समाजसेविका प्रेम लता शुक्ला, बरिष्ठ अधिवक्ता स्मृत कर्तिकेय, दिव्यांग मोर्चा के अध्यक्ष लावलेश सिंह, बरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम मास्टर, बरिष्ठ समाजसेविका अनुराधा, अधिवक्ता सुनील निषाद, एन जी आई टी के निदेशक जावेद सिद्दकी, बरिष्ठ समाजसेवी अनंत कुमार चौधरी आदि लोगों ने संबोधित किया l कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने किया lप

Related Articles

Back to top button