Latest
विकास का शतक, प्रवेश और कृतज्ञ ने मारा पंजा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । विकास कुमार के शतक (121 नाबाद, 81 गेंद, 18 चौके, चार छक्के) और प्रवेश कुमार की घातक गेंदबाजी (5-0-28-5) के दम पर गंगा डिग्री कॉलेज ने राजपूत क्रिकेट क्लब मिर्जापुर को 160 रन से हराकर गंगा डिग्री कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये। पराजित टीम के कृतज्ञ कुमार की अचूक गेंदबाजी (7-1-35-5) अर्थहीन सिद्ध हुई।
गंगा डिग्री कॉलेज ने शुक्रवार को अपने मैदान पर पहले खेलकर 35 ओवर में 259 रन (विकास कुमार 121 नाबाद, शिवम पाल 48, मुकेश यादव 20, कृतज्ञ कुमार 5/35, कुश राठौर 2/51) बनाये। जवाब में राजपूत क्रिकेट क्लब की टीम 23.2 ओवर में 99 रन (अनुराग 43, प्रवेश सिंह 5/28, अंशु मौर्य 3/25) पर सिमट गई।


