गेंहू क्रय केन्द्रों में बिना सुविधा शुल्क के नही हो रही किसानों से खरीददारी

( अनुराग शुक्ला ) नारीबारी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारत नगर किसान सेवा सहकारी समिति नारीबारी,साधन सहकारी समिति अकौरिया,साधन सहकारी समिति सुरवल सहनी आदि गेंहू क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के ऊपर क्षेत्र के कई किसानों ने गम्भीर आरोप लगाए है।
प्रतिकुंतल १००-१५०₹ लेते है सुविधा शुल्क, ना देने पर दूसरे केन्द्रों में भटकाते है किसानों को
कुछ केन्द्रों के ऊपर जिलाधिकारी प्रयागराज, उपजिलाधिकारी बारा को शिकायती पत्र लिखकर टोकन ना देनें, रिश्तेदारों, व्यापारियों से खरीद करने के साथ प्रति कुंतल १००₹ से १५०₹ कमीशन लेने आदि के गंभीर आरोप लगाए है।
भारत नगर किसान सेवा सहकारी समिति नारीबारी निजी गल्ला मंडी शंकरगढ़ रोड़ मे स्थित है। गेंहू क्रय केन्द्र मे क्षेत्र के दर्जनों किसान प्रतिदिन अपने गेहूं बेचने हेतू टोकन प्राप्त करने को कतार लगाते है। फिर भी उन्हें टोकन नही दिया जाता जा रहा है केन्द्र मे बोरी ना होने का बहाना बनाकर चुनाव के कारण बाहर से वोरी नही आ पाने का उदाहरण दिया जा रहा है। वही क्षेत्र के किसान अनन्दे सिंह ,दल बहादुर, दुर्गेश चतुर्वेदी झंझरा चौबे आदि ने केन्द्र प्रभारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि किसानों को रोज टोकन के लिए दौड़ाया जा रहा है। जो सुविधा शुल्क मुहैया करा दे रहे है उनको टोकन देकर खरीद कर रहे है। बाकीं किसानों को कोरोना वैश्विक महामारी मे भी रोज क्रय केंद्रों के चक्कर लगाते-लगाते सरकार को कोसने से नही थकते। वही अनन्दे सिंह गडैया निवासी ने उपजिलाधिकारी बारा और जिलाधिकारी प्रयागराज को पत्र लिखकर व्यापारियों से खरीद करने, प्रति बोरी १००₹ से १५०₹ कमीशन के शर्त पर ही टोकन वितरित किए जाने का आरोप लगाया है। जिनसे सुविधा शुल्क नही मिलती वह बार-बार गेहूं क्रय केन्द्रो के चक्कर लगाते-लगाते थक हार बैठ जाते हैं। वही साधन सहकारी समिति अकौरिया मे भी किसानों ने खरीददारी मे काफी अनियमितता का आरोप लगाते हुए अन्य केन्द्रो मे किसानों को भेजकर परेशान किया जा रहा है। साधन सहकारी समिति सुरवल सहनी मे भी किसानों ने खरीददारी मे भेदभाव का आरोप लगाए है। शुक्रवार तक ४००० कुंटल खरीद लक्ष्य के सापेक्ष मे ५७६७ कुंटल १२७ किसानों द्वारा खरीदा गया। क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से जांच कराकर केन्द्रों में समुचित रूप से गेहूं विना भेदभाव के खरीददारी सुनिश्चित करने के साथ भ्रष्टाचार और लापरवाही मे लिप्त कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही की मांग की है।
*३१ मई तक किसानों को बाट दिए गए टोकन*
नारीबारी,प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। गेहूं के क्रय केंद्रों में जहां साधन सहकारी समितियों में घोर अनियमितता व लापरवाही का लगातार आरोप किसानों द्वारा लगाया जा रहा है। वहीं पर विपणन केन्द्र नारीबारी में किसानों को सुविधाओं के साथ-साथ उन्हें सही जानकारी देकर टोकन का वितरण भी किया जा रहा है। विपणन केंद्र प्रभारी सत्येन्द्र सरोज के मुताबिक १५००० के लक्ष्य के सापेक्ष मे शुक्रवार १४ मई तक १०४८४ कुंटल २३२ किसानों द्वारा गेहूं क्रय किया गया है। ३१ दिसंबर तक किसानों को टोकन भी वितरित कर दिए गए है। केंद्रो पर बोरियों की उपलब्धता भी लगातार बनी हुई है। यदि इसी प्रकार क्रय केन्द्रों में समुचित व्यवस्थाएं हो तो किसानों को फसल पैदा करने के बाद अपने फसलो को बेचने मे दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।




