Latest

वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की गाड़ियां बरामद

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दो शातिर वाहन चोर शनिवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गए। दोनों को सिविल लाइंस थाना और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 4 गाड़ियां बरामद की गई हैं।

सिविल लाइंस के उप निरीक्षक आशीष कुमार चौबे, समी आलम एसओजी के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव व अन्य के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान दो वाहन चोर राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रोहित पुत्र प्रेम सिंह निवासी जजौली थाना पश्चिम सरीरा जिला कौशांबी और समीर खान उर्फ खन्ने खां पुत्र नन्हे खान निवासी चमन गंज थाना मंझनपुर जिला कौशांबी को चोरी की पल्सर और पैशन प्रो बाइक के साथ पकड़ा।

अभियुक्तों ने पूछताछ में चोरी की एक स्कूटी व एक अपाचे भी बरामद कराई। वाहन चोर पहले गाड़ियों को चुराते और फिर उनके नंबर आदि जालसाजी से बदलकर बेच देते थे। अभियुक्तों के विरुद्ध सिविल लाइंस थाने में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button