Latest
स्कूलों की फीस माफी को लेकर प्रशासन को दिया ज्ञापन अधिवक्ता संघ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज सरकारी व प्राइवेट स्कूलो की फीस माफी व आन लाइन पढाई के नाम पर हो रही अबैध वसूली के विरोध मे जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश दूबे व पूर्व संयुक्त मंत्री नितिन कुमार दूबे व इलाहाबाद हाइ कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला के नेतृत्व मे जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष सांकेतिक अनशन कर ज्ञापन दीया । जिसमे जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा सकारात्मक वार्ता हुई और जल्द कार्यवाही का आश्वासन दीया । अनशन व ज्ञापन मे प्रमुख रूप से प्रमोद सिंह नीरज,श्रीश चन्द्र दुबे ,रेवती रमण त्रिपाठी ,कुमुद कान्त पाण्डेय,प्रशांत मिश्रा आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।




