कोरोना महामारी में संकट के दौरान अपनी जान जोखिम में डालते हुए गली-गली घूमकर जन जागरूकता किया ।सरदार पतविंदर सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । आज देश में कोरोना की दूसरी लहर ने सारा माहौल बिगाड़ कर रखा है। जिससे मानवता को बहुत क्षति पहुंच रही है। लेकिन महामारी के इस नाज़ुक दौर में मानवता की रक्षा के लिए गुरू साहिब जी के सिंह सेवादार सबसे आगे दिख रहे है। महामारी के शुरआती दिनों से ही सिख सेवादारों ने देश के कोने कोने में मानवता को इस बीमारी से बचाने के लिए अपने सामर्थ अनुसार लोगों के लिए भोजन व अन्य प्रकार की लंगर सेवाएं शुरू कर दी । सेवा की इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे सेवादार सरदार पतविंदर सिंह से मिलवाने जा रहे है जो इस कठिन काल में भी जन जागरूकता कर जरूरतमंदो को सहयोग प्रदान करते है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में सरदार पतविंदर सिंह सेवादार कोरोना महामारी के संकट के दौरान भी अपनी जान जोखिम में डालते हुए गली-गली घूमकर जन जागरूकता कर रहें है। सरदार पतविंदर सिंह पिछले 25 सालों से सेवा का यह काम कर रहें है।
इनकी सेवा भावना को फेसबुक आईडी#patveender singh के नाम से देख सकते हैं ।सरदार पतविंदर सिंह ने अपील करते हुए कहा कि साथियो,हमारे देश व समाज के लिए यह एक कठिन समय है। हमारे गुरू साहिबानों ने सदा ही हमें दूसरो की सेवा करने का उपदेश दिया है,इसलिए हम सभी को भी मजबूर और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उन्हे बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। कौम के सभी सेवादारों को हम सलाम करते है और जनता से अपील करते है कि वे भी मजबूर लोगों की इस कठिन समय में मदद करें।




